हापुड़ में बरसात के मौसम में जिला बुखार की चपेट में है, जिला अस्पताल के तमाम वार्ड मरीजों से भरे पड़े हैं, एक पर दो-दो मरीज भी भर्ती हैं। अस्पताल आने वाले गंभीर रोगियों को अब बेड तक नहीं मिल रहे। डायरिया, हड्डी रोग, पेट संक्रमण और मानसिक रोग भी तेजी से बढ़ रहा है।