फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

VIDEO : पिता ने सड़क पर बेटी को बेरहमी से पीटा, बाल पकड़ कई सौ मीटर पीटते हुए गया फिर पटका

यूपी के हापुड़ स्थित गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली रोड पर बागिड़िया समाज के व्यक्ति ने अपनी बेटी को बिना किसी वजह के पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेहरमी से बेटी को पीटते हुए देख आसपास के लोगों ने मासूम को बचाया। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बागड़िया समाज का एक व्यक्ति अपनी मासूम बेटी को बिना किसी वजह के सड़क पर पीटता नजर आ रहा है। आसपास में मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पिता ने बेटी के बाल पकड़े और करीब सौ मीटर दूरी तक पीटते हुए ले गया और आगे जाकर उसको जमीन पर पटक दिया। जिसके बाद मासूम को पीटते देख लोग एकत्र हो गए और आरोपी पिता को डांट फटकार लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें