हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान यह मुठभेड़ हुई। बहादुरगढ़ थाना इलाके में रझेठी मार्ग पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मुठभेड़ के बाद आरोपी हाथ जोड़कर बोला कि अब अपराध नहीं करूंगा। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की देर रात को बहादुरगढ़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गांव रझेठी के जंगल में एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने देखकर रुकने का इशारा किया।