हापुड़ में फाटक बंद होने से पहले निकलने की आपाधापी में मंगलवार को एक मिनी ट्रक ने चमरी रेलवे फाटक स्थित रेलवे बूम को तोड़ दिया। जिसके कारण यहां घंटों वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मंगलवार दोपहर दिल्ली मुरादाबाद रेलवे ट्रेक पर ट्रेन आने से पहले गेट मैन द्वारा बूम को गिराकर बंद किया जा रहा था। लेकिन इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने तेज से वाहन निकालने के चक्कर में बूम को टक्कर मार दी। जिससे फाटक का बूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि मिनी ट्रक भी उसी में फंस गया।