हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला सरस्वती विहार में दोस्त के साथ ससुराल पहुंचे एक पति ने अपनी पत्नी पर बलकटी से हमला कर दिया। बचाव करने आये साले को भी पति ने बलकटी मारकर घायल कर दिया। हमले में पत्नी को मामूली चोट आई है। पुलिस पति व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।