लघु उद्योग भारती द्वारा गढ़ रोड स्थित मनोहर रिजेंसी में दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित डांडिया में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम अभिषेक पांडेय व कार्यक्रम अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा एक दीपक देश के शहीदों के नाम दीप जलाकर देश के शहीदों को नमन किया गया।