फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur Fire: कुचेसर रोड चौपला पर रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, काबू पाते दमकल कर्मी

कुचेसर रोड चौपला पर रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला रेलवे रोड स्थित आर डी रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार सुबह तड़के करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कुचेसर रोड चौपला फतेहपुर निवासी दीपक का कुचेसर रोड चौपला रेलवे रोड पर आरडी रेस्टोरेंट के नाम से रेस्टोरेंट है। बृहस्पतिवार तड़के अचानक बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। रेस्टोरेंट की दीवारों पर लगे पीवीसी वॉल पैनल और इलेक्ट्रिक बोर्ड के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई। तड़के रेस्टोरेंट से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों और कुचेसर चौपला चौकी के पुलिसकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि रेस्टोरेंट में साइड से एक दूसरा गेट भी मौजूद था, जिसकी मदद से दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों को अंदर प्रवेश करने और आग बुझाने में आसानी हुई। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, तब तक रेस्टोरेंट में रखे कीमती सोफे, कुर्सियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। आग से पीड़ित को लाखों रु का नुकसान होने की आशंका है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें