फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, लगा जाम

गंगानगरी बृजघाट में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर गुरुवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के उदघोषों के साथ आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर गरीब अहसाय लोगों को दान कर सुख शांति की कामना की। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा नगरी के मंदिरों के दर्शन किए। बुधवार की देर रात से ही हरियाणा, पंजाब, दिल्ली सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं के आवागमन से आरती प्लेटफार्म और धर्मशाला में काफी श्रद्धालु रुके, जिसके चलते तीर्थ नगरी की रौनक बढ़ गई। स्नान का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाइवे 09 पर जाम की स्थिति रही। काफी देर तक वाहन हाईवे पर रखते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें