फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ के गढ़ में मां भगवती के जागरण में जमकर झूमे भक्त

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर के स्याना रोड पर स्थित प्राचीन मां भद्रकाली-कामेश्वर शिव मंदिर पर शुक्रवार की रात चतुर्थ नवरात्र पर मां भगवती का जागरण हुआ। जिसमें बुलंदशहर से आई मंडली के कलाकारों ने भक्तों को भजनों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सर्वप्रथम मां भद्रकाली मंदिर जागरण सेवा समिति ने मां भगवती का पूजन किया, इसके उपरांत विद्वान पंडितों द्वारा कराए गए मंत्रोच्चारण के बीच ज्वाला मैय्या का आह्वान कर अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई। जिसके बाद कलाकारों ने गणपति वंदना की। गणपति और गुरु वंदना के उपरांत हापुड़, हरियाणा व अन्य स्थानों से आए गायकों ने मां भगवती के भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। महिलाएं-बच्चे व अन्य लोग भजनों पर रात भर झूमते रहे। कलाकारों ने भक्तों को भगवान विष्णु के विराट स्वरूप के दर्शन कराए। वहीं, फूलों की होली, श्री खाटू श्याम की झांकियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अनुराग त्यागी, विपिन अहुजा, विनय शर्मा, डीके सोनी, पंकज शर्मा, गरिमा, सुमन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें