फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन किया स्थगित, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन भी स्थगित कर दिया। इस सम्मेलन में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि इस हमले से मानवता को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है, जिस प्रकार वहां लोगों का धर्म पूछ-पूछ कर उनको गोली मारी गई यह सीधा-सीधा दर्शाता है कि पाकिस्तान का इस हमले में हाथ है। दोषी कोई भी हो उसको बक्शा नहीं जाएगा। मोदी सरकार इस हमले को लेकर के बहुत ही गंभीर है और पूरे भारतवासियों के साथ-साथ विदेशों तक में भी सभी में इसके प्रति विरोध है। सभी कार्यकर्ताओं ने आज जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया। इस श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, पश्चिम के महामंत्री हरिओम शर्मा, पश्चिम के उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, योगेंद्र चौधरी, सुमित पर्चा, राहुल प्रजापति, शमेंद्र त्यागी, प्रफुल्ल सारस्वत, पुनीत गोयल, कपिल सिंघल, अशोक बबली, कुणाल चौधरी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें