फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो युवकों को पीटने का मामला, थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग

सरीला में बीते दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष व उसके साथियों ने दो युवकों को नग्न कर मारपीट करने के मामले में पत्रकार महासंघ ने सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने भी डीएम-एसपी को ज्ञापन सौंपकर आक्रोश जताया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग की गई है। सोमवार को पत्रकार महासंघ ने कलक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में धरना प्रदर्शन शुरू कर डीएम को ज्ञापन सौंपा है। 27 अक्तूबर को नगर पंचायत अध्यक्ष सरीला पवन अनुरागी अपने सहयोगियों गंगा प्रसाद, अखिलेश राजपूत, विक्रम यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा, आरके सोनी व आकाश अनुरागी ने बहाने से दो युवकों अमित द्विवेदी व शैलेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट की थी। दोनों पर फर्जी मुकदमा लिखाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें