हमीरपुर जिले में इंडस वैली पब्लिक स्कूल के छात्र अयान खान ने सीबीएसई इंटर की परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया है। अयान इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा दी थी। फरवरी में रिजल्ट जारी हुआ था, जिसमें उनके 98.9 परसेंटाइल थे।