हमीरपुर जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं जिले की एक ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के दौरान हवाई फायरिंग की गईं। हवाई फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मौदहा कोतवाली इलाके के पिपरौंदा गांव का बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।