हमीरपुर जिले में स्कूली छात्राओं ने मनचले अध्यापक को चप्पलों से पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से अभद्र व्यवहार कर गंदी फोटो भी मांगता है। पूरा मामला जरिया थाने के बौखर राजकीय हाईस्कूल का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।