कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) स्थित बेतवा पुल पर स्कूटी से अपने पौत्र के साथ जा रहे पूर्व भाजपा मंडल मंत्री को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मंडल मंत्री की मौके पर कुचलकर मौत हो गई। वहीं पौत्र बाल- बाल बच गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। मुख्यालय के कजियाना मोहल्ला निवासी लल्लू निषाद (65) शनिवार दोपहर अपने बेटे पंकज के बेटे पौत्र धर्मेंद्र (08) के साथ स्कूटी से सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदुलीतीर गांव अपनी बहन के यहां खिचड़ी देने जा रहे थे। जैसे ही वह बेतवा पुल करने वाले थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे लल्लू सड़क की ओर गिर गए और ट्रक उनके सिर के ऊपर से निकल गया।