फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीएमश्री स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ा का दबदबा

शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Feb 2025 09:43 PM IST

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पीएमश्री स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय गढ़ा की छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। विद्यालय की टीम ने जहां कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया वहीं, व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी अपने नाम की। स्टेडियम में आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने शुभारंभ कराया। मौदहा क्षेत्र के गढ़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र नीरज व कक्षा छह की छात्रा संगीता व्यक्तिगत चैम्पियन रहे। 50 मीटर दौड़ में गढ़ा विद्यालय की रजनी देवी प्रथम, मुस्करा के मसगांव विद्यालय की प्रियंका द्वितीय व कुरारा प्राथमिक विद्यालय की लक्ष्मी तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी में गढ़ा टीम विजेता व मुख्यालय के प्राथमिक विद्यालय रमेड़ी की टीम उपविजेता रहीं। इसी प्रकार खो-खो में गढ़ा टीम विजेता व प्राथमिक विद्यालय कुरारा टीम उपविजेता रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें