फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से जिला दिव्यांग अधिकारी ने यूपीएससी में पाई सफलता, बोले- लगातार प्रयास से मिला मुकाम

हमीरपुर जिले के जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में सफलता पाई है। उन्होंने 505 रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और कड़ी मेहनत को बताया है। उन्होंने आठ से नौ घंटे तक पढ़ाई कर इस मुकाम को हासिल किया है। वह किसान परिवार से आते हैं। मूलरुप से मप्र के ग्वालियर निवासी राम लखन गुर्जर जिले में जिला दिव्यांगजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। रामलखन ने बताया कि उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से बीए किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर तैयारी की। साल 2020 में यूपी पीसीएस परीक्षा पास कर जिला दिव्यांगजन अधिकारी बने। सन 2022 में उन्होंने जनपद में कार्यभार संभाला था। उन्होंने बताया पिता माता किसान है। छोटा भाई जयवीर गुर्जर मुंबई में प्रोडक्ट इंजीनियर है। बहन कल्पना की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें