शहर कोतवाली क्षेत्र के मेरापुर मोहल्ले में घरेलू कलह की वजह से दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी को फंदे में लटका देख पति ने दूसरे कमरे में स्टॉल से फंदा लगा लिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शहर के मेरापुर मोहल्ला निवासी रामू वर्मा (35) का रविवार की रात किसी बात को लेकर पत्नी रूबी (27) से विवाद हो गया।