कांवड़ यात्रा के चलते रूट डायवर्जन होने से कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर हमीरपुर से सुमेरपुर के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस भीषण जाम में एम्बुलेंस, स्कूली बसें और सैकड़ों वाहन दो घंटे तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।