हमीरपुर जिले में एक बुज़ुर्ग ने चाय में नशीला पदार्थ पिला कर जमीन बैनामा कराने का आरोप लगाया है। बुज़ुर्ग उमाशरण द्विवेदी ने बताया कि उसे बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये की आवश्यकता थी। जिसके लिए वह अपनी खेती का इकरारनामा कर दो लाख कर्ज लेना चाहता था। आरोप है की बुज़ुर्ग ने बरगवा गांव के शिव कुमार से बात की जो इकरारनामा करा कर पैसे देने को राजी हो गया। 16 जनवरी को इकरारनामा करने के लिए तहसील बुलाया और वहीं चाय में नशीला पदार्थ पिला कर जमीन का इकरारनामा की जगह धोखे से बैनामा करा लिया है। बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।