गणतंत्र दिवस पर एसपी के निर्देश पर जिले में बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहर से आ रहे यात्रियों की गहन जांच की गईं। अपर एसपी व सदर सीओ के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह चेकिंग अभियान चलाया। रविवार को एसपी मनोज कुमार गुप्ता व सदर सीओ राजेश कमल के नेतृत्व में पुलिस ने शहर के विभिन्न होटलों, लॉज, धर्मशालाओं, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजार, भीड़-भाड़ वाले एवं संवेदनशील स्थानों पर गहनता से जांच की गईं। पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त करते हुए नगर का भ्रमण किया गया। वहीं मौदहा कस्बा में सुरक्षा के लिए सक्रिय स्ट्रीट वेंडरों, पटरी दुकानदारों और ठेले लगाने वालों का भी सत्यापन किया जा रहा है। सीओ राजकुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।