गोंडा में खाद की किल्लत कम नहीं हो रही है। तारीख पर तारीख मिलने के बाद किसानों का धैर्य टूट गया और बुधवार गोंडा उतरौला मार्ग पर धानेपुर के पास चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी किसानों की तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में प्रभारी निरीक्षण निर्भय नारायण सिंह की अपील के बाद किसान सड़क से हटे और खाद वितरण शुरू किया गया।