फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: या हुसैन की सदाओं के साथ निकला मुहर्रम की दसवीं का जुलूस

मुहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को जिलेभर में या हुसैन की सदाओं और मातमी माहौल के बीच ताजिया एवं अलम के जुलूस निकाले गए। शहर के पोर्टरगंज, पंतनगर, सिविल लाइंस, मालवीय नगर समेत विभिन्न मोहल्लों और जिले के कस्बों व गांवों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए कर्बला की ओर बढ़े। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूसों की निगरानी की गई। मुहर्रम के जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें