फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, पदाधिकारियों के साथ की बैठक

गोंडा जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और समावेशी बनाना था ताकि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सम्मिलित किया जा सके। डीएम ने किया पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण बैठक से पूर्व डीएम प्रियंका निरंजन ने सदर तहसील के एक दर्जन केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने बीएलओ से जानकारी ली और मतदाताओं से बातचीत कर एसआईआर की प्रक्रिया समझाई। इसी क्रम में एसडीएम नेहा मिश्रा ने भी बूथों का भ्रमण कर मतदाताओं से संवाद किया और नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें