फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पसका मेला स्थल का अफसरों ने लिया जायजा, सरयू के तट पर 3 जनवरी से होगा आयोजन

पवित्र सरयू और घाघरा नदियों के संगम पर स्थित सूकरखेत में आगामी तीन जनवरी को विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर स्थित सूकरखेत धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। किवदंतियों के अनुसार, भगवान विष्णु ने इसी स्थान पर वाराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का वध किया था और पृथ्वी को मुक्त कराया था। इसी कारण इस क्षेत्र को सूकरखेत कहा जाता है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बुधवार को मेला परिसर और स्नान घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए 50 स्थानों पर अलाव जलाए जाएंगे। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मेला परिसर में कैंप करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है। महिला पुलिस की तैनाती भी की जा रही है। वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई के लिए 42 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें