कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कहा कि राहुल गांधी इस देश के कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं क्योंकि हर आदमी का एक विजन होता है। राहुल गांधी का रास्ता ही नहीं क्लीयर है। वह कठपुतली हो गए हैं, टुकड़े टुकड़े गैंग, पुराने कम्युनिस्ट की विचारधारा के। आरोप लगाया कि राहुल गांधी वैसी ही भाषा बोलते हैं, जो पाकिस्तान को अच्छा लगे। इसके साथ ही उन्होंने आपरेशन सिंदूर के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर भी पलटवार किया। कहा कि सीडीएस का बयान एक प्रक्रिया के तहत आया है। कांग्रेसियों का मन पहले से ही देश के खिलाफ है इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। साथ ही कई अन्य मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।