फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पोर्टल की मदद से खोज निकाला फोन, 251 मोबाइल स्वामियों को लौटाए

खोए हुए मोबाइल फोन अब तकनीक के सहारे तेजी से मिल रहे हैं। जनपदीय पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 251 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। इनकी अनुमानित कीमत करीब 51 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने सभी थानों के समन्वय से कार्य करते हुए मोबाइल ट्रेस किए। भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग के चलते गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर उन्हें बरामद किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। अपने खोए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीक के माध्यम से जल्द से जल्द फोन बरामद किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें