फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कड़ी निगरानी में कल से शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा, 151 केंद्रों पर 97 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान

गोंडा। जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार से जिले के 151 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले दिन करीब 97 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं समय से पहुंचा दी गई हैं। परीक्षा को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन स्तर पर निगरानी व्यवस्था लागू की गई है तथा कंट्रोल रूम से प्रत्येक केंद्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें