फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनगणना कार्य की परखी हकीकत, अधिकारियों ने लिया जायजा

जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के कार्यों का एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने सोमवार को निरीक्षण करके हकीकत परखी। ग्राम पंचायत दुल्लापुर तरहर में पहुंचे अधिकारियों ने जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रगणक क्रमांक 988, 990, 991 और 986 के कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने घर-घर जाकर जुटाई जा रही सूचनाओं और एचएलओ ऐप पर की जा रही डाटा फीडिंग की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक अक्षय पांडेय, सुपरवाइजर एवं लेखपाल स्वामीनाथ भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने भी जनगणना कार्य में सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें