ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर जिले में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि खाद्य एवं रसद विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है। उनका कहना है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। जिले में किसी प्रकार की किल्लत की स्थिति नहीं है।