फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों पर दिया जोर

गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को गोंडा जिले के अदम गोंडवी मैदान में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांतरंजन जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की एकता, समरसता और जागरूकता ही भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज को जोड़ने का कार्य करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुबुही खान ने कहा कि हिंदुत्व कोई संकीर्ण विचार नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक व्यापक संस्कृति है, जो सभी को साथ लेकर चलने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की आत्मा भी सांस्कृतिक एकता, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित से जुड़ी हुई है। हिंदू समाज को अपने मूल्यों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। खरगूपुर में भी हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें