केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता पूर्व सांसद आनंद सिंह की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शांति पाठ किया गया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पिता की तेरहवीं पर इस बार परंपरा को बदलते हुए भोज के स्थान पर गरीब बेटियों की शादी कराने का निर्णय लिया है।