गोंडा के 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। शहर के शहीद आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज सहित सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की समय से प्रवेश प्रक्रिया कराई गई। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।