फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में ट्रक-कार में टक्कर, चालक की मौत

गोंडा लखनऊ मार्ग पर जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास कार और ट्रक की टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का कैमरामैन बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ गोंडा के बीच जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण एक ट्रक खड़ी थी, उसी बीच तेज रफ्तार कार पीछे से आकर ट्रक में घुस गई जिसमें कार चालक नितेश तिवारी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक नितेश तिवारी ग्राम बांसगांव थाना करनैलगंज का निवासी है। बताया जा रहा है कि नितेश कार से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का गेट तोड़कर उसे बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के साथ रहता था। चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि खड़े ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मारी है। जिसमें कार चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें