अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने तथा अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिवक्ताओं को रोकने से नाराज़ वकीलों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। अधिवक्ताओं का कहना था कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। बैरियर पर रोके जाने के बाद अधिवक्ताओं ने मौके पर ही नारेबाजी शुरू कर दी और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। बाद में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया।