आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को एनसीसी कैडेटों ने 21 किलोमीटर लंबी तिरंगा साइकिल यात्रा का आयोजन किया। इसका उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना का संचार तथा हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना रहा। यात्रा को डीएम प्रियंका निरंजन व सीडीओ अंकिता जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।