फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में अखिलेश यादव और सपा पर बरसे भाजपा विधायक

Akash Dwivedi Updated Wed, 08 Jul 2026 07:16 PM IST

कटरा बाजार से भाजपा विधायक बावन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए हालिया घटनाक्रम को विपक्ष की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की एसआईटी जांच चल रही है और जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में बावन सिंह ने दावा किया किटिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 982 बार फोन पर बातचीत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक पवन पांडे ही टिन्नू यादव को अखिलेश यादव से मिलवाकर लाए थे और यह पूरा घटनाक्रम एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। भाजपा विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि "दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। एसआईटी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी दोषी को बख्शने वाले नहीं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें