फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में बेटी की मौत के मामले में न्याय नहीं मिला, महिला ने एसपी कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली और बड़ी घटना होने से बचा लिया। बाद में महिला को सुरक्षित कमरे में ले जाकर शांत कराया गया। महिला रूपाली का आरोप है कि वर्ष 2025 में उसकी नौ वर्षीय बेटी की एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका आरोप है कि अस्पताल में उसकी बेटी को गलत ब्लड ग्रुप का रक्त चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का कहना है कि उसने इस मामले में कई बार शिकायत की, लेकिन अस्पताल के खिलाफ अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर बुधवार को वह एसपी कार्यालय पहुंची और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे पहले कि वह आग लगा पाती, वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया और पेट्रोल की बोतल छीनकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच क्षेत्राधिकारी (सीओ) को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें