गोंडा। नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएफआई की ओर से दी गई नोटिस का जवाब उन्होंने दाखिल कर दिया है। दावा किया कि उन्होंने नियमों का पालन किया है और टूर्नामेंट में खेलने के लिए पात्र हैं। विनेश ने कहा कि आज सत्यापन है और कल मुझे खेलना है। प्रभु श्रीराम ने मुझे आशीर्वाद दिया है।