फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भक्ति के रंगों में सराबोर हुआ शहर, धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान यात्रा

श्री श्याम मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर आस्था के रंगों में रंगा नजर आया। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से ओतप्रोत भव्य सप्तरंगी निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। बाबा खाटू श्याम की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के लिए दो अलग-अलग स्थानों से भक्तों का हुजूम उमड़ा। पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से और दूसरी यात्रा चौक बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई। दोनों यात्राएं पारंपरिक बैंड-बाजों, भजन-कीर्तन और श्याम प्रेमियों के जयघोष के साथ बड़गांव पुलिस चौकी होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचीं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। श्याम मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने विधि-विधान से बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किए और दिव्य दर्शन कर मंगलकामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें