राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया साथ ही आयुर्वेद के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी को प्रेरित किया। वहीं, जिला पंचायत परिसर में स्वस्थ नारी, समर्थ परिवार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।