फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में यातायात माह शुरू, जागरुकता रैली निकालकर नियमों के पालन का दिया संदेश

गोंडा में यातायात माह नवंबर-2026 का रविवार को शुभारंभ हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने अंबेडकर चौराहे से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुनानक चौक पर समाप्त हुई। इसमें यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवान, स्कूली छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान बैनर और नारों के जरिए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया। एएसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर नागरिक को खुद नियमों का पालन करना और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। उन्होंने बताया कि पूरे नवंबर में स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। अभियान के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की जाएगी। एएसपी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक बनाना है। नियमों के उल्लंघन, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें