फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामले में डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- समाज को तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता और पूर्व सांसद आनंद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को गोंडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने धर्मांतरण के आरोपी छांगुर के मामले में कहा कि सरकार कार्रवाई कर रही है। ऐसी कार्रवाई हो रही है, जिसकी चर्चा देश में हो रही है। समाज को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। साथ ही अगर कहीं पर कोई प्रशासनिक लापरवाही हुई है तो उसकी भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से 2027 में चुनाव जीतेगी। तीसरी बार 2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। कहा कि सपा, बसपा या कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़े या अलग-अलग लड़े, इनका हश्र वहीं होगा, जो 2017 के चुनाव में होगा। कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जो फर्जी पीडीए है, परिवार डेवलपमेंट एजेंसी, जिसके वह स्वयं चेयरमैन है। परिवार के लोग अलग-अलग डायरेक्टर है। गुंडो, अपराधियों व माफियाओं संरक्षक है। उनका कोई भविष्य नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें