फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दबदबा' शब्द सुन बृजभूषण शरण सिंह राष्ट्र कथा के मंच पर ही रोने लगे

यूपी के गोंडा में नंदिनी नगर में राष्ट्र कथा चल रही है। इसके दूसरे दिन का कार्यक्रम उस समय भावनात्मक हो गया, जब मंच पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के आंसू छलक पड़े। सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने अपने संबोधन के बीच राजनीतिक दबदबे की चर्चा की तो 'दबदबा' शब्द सुनकर बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। हालांकि फिर वह संभले और पास में रखी रूमाल से आंखें पोंछी और कथा सुनने लगे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रकथा की व्यास गद्दी से सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज ने बच्चों और श्रद्धालुओं को संबोधित करना शुरू किया। मंच से राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इसी दौरान उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के संघर्षों और प्रभाव का जिक्र किया। इस पर पूर्व सांसद अपने पुराने दिनों और राजनीतिक संघर्षों को याद करके भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उनकी आंखें छलक पड़ीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें