फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दो महीने पहले हुई पति की मौत: ससुरालीजनों ने घर से निकाला, थाने गई तो पुलिसवालों ने डांटकर भगा दिया

पति की मौत के बाद एक महिला के साथ ज्यादती कम होने का नाम नहीं ले रही है। महिला के मुताबिक ससुरालीजनों ने उसके पुत्र को जबरन छीन लिया, जबकि पुत्री के साथ उसे बेघर कर दिया। ससुरालीजन उसे नाबालिग बेटे से मिलने नहीं दे रहे हैं। दूसरी तरफ जब महिला न्याय की आस में कौड़िया थाने पहुंची तो उसे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप है। मामला बिरवा गांव का है। मिंटो देवी ने बताया कि थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी। कोई कार्रवाई न होने पर सोमवार सुबह कौड़िया थाने पहुंची, तो दरोगा और सिपाहियों ने सुनवाई करने बजाय डांटकर भगा दिया गया। मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को मामले में स्वयं जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। मिंटो देवी ने बताया कि दो महीने पहले पति शिवकुमार का निधन हो गया। आरोप लगाया कि 8 वर्षीय बेटे को लेकर सुसरालियों ने उससे जबर्दस्ती छीन लिया। छह वर्षीय बेटी के साथ उसे घर से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से वह अपने मायके कटराबाजार के बाबूपुर गांव में बेटे से दूर रहने पर मजबूर हो गई। जिसके चलते लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। दूसरी तरफ कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने महिला के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि किसी को थाने से नहीं भगाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। महिला की ओर से प्रताड़ना व ससुरालियों पर लगाए गये अन्य आरोपों की जांच कराई जाएगी। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें