गोंडा में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर पुरानी हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई है। इस दौरान सीडीओ दयानंद प्रसाद और एडीएम आलोक कुमार समेत अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके बाद दुखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया गया है। साथ ही भजन, कीर्तन समेत अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिला सूचना पर्यटन अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि सोमनाथ मंदिर परिसर पर स्वाभिमान पर्व पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया है। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि तहसील, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही दुखहरण नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है।