फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुबह बाग में घेरा... फिर मंशाराम अवस्थी को चाकू से गोदकर मार डाला, बचाने आए चाचा को भी किया लहूलुहान

उत्तर प्रदेश के गोंडा में मंगलवार को रास्ते के विवाद को लेकर आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। बचाने आए चाचा पर भी हमला करके लहूलुहान कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के खजुरिया निदानपुरवा गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि गांव निवासी नंदलाल अवस्थी और गांव के एक दलित परिवार के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह करीब 9 बजे नंदलाल का बेटा मंशाराम अवस्थी (26) गांव के पास स्थित बाग की ओर गया था। यहां पर आरोपियों ने उसे घेर लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। बचाव के दौड़े उसके चाचा बबलू अवस्थी पर भी हमला बोल दिया। आरोपियों के परिजन ने मिलकर मंशाराम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बबलू पर भी चाकू से हमला किया। उसे भी लहूलुहान कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें