फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर ‘भए प्रकट कृपाला’ से गूंजा गोंडा, धूमधाम से मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव

गोंडा में स्थान- भरत मिलाप चौराहा, समय- दोपहर 12 बजे… और फिर एक साथ गूंज उठे घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और “जय श्रीराम” के उद्घोष। “भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी…” के मधुर भजनों के बीच मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में मनाया गया। चैत्र रामनवमी के अवसर पर मुख्य आयोजन भरत मिलाप चौराहा पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। जैसे ही दोपहर के ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम के प्राकट्य का क्षण आया, पूरा क्षेत्र जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने थालियां बजाईं, ताली बजाकर खुशियां मनाईं और शंखध्वनि के साथ पटाखों की गूंज ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप दिया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के विग्रह के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें