फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी

यूपी के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और गोंडा सदर के उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। विधायक प्रतिनिधि की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने घटना की जानकारी दी। पुलिस को दी गई तहरीर में विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा है कि 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। बातचीत के दौरान कॉल करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि वह विधायक और उनके पिता की हत्या कराने का इंतजाम कर चुका है। यदि बच सकते हैं तो बच लें। धमकी मिलने के बाद विधायक ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में संबंधित मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता की पहचान राजस्थान के अलवर जनपद निवासी संदीप शर्मा के रूप में होने की बात सामने आई। तहरीर में कहा गया है कि वह और उनका परिवार पहले भी आपराधिक तत्वों के निशाने पर रहे हैं। ऐसे में एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को दी गई यह धमकी गंभीर सुरक्षा विषय है। साथ ही राजस्थान पुलिस से समन्वय स्थापित कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। कोतवाल नगर विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम राजस्थान भेजी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें