प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष व संपादक समेत विभिन्न पदों के लिए हो रहा चुनाव वीडियो स्टोरी गोंडा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ के विभिन्न पदों के लिए सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। चुनाव के तहत प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, संपादक समेत विभिन्न पदों के लिए चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. जे.एम. चिश्ती की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। मतदान शुरू होते ही चिकित्सकों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में डॉक्टर मतदान के लिए पहुंचे। चुनाव में कुल 50 चिकित्सक मतदाता हैं, जिन्हें अपने प्रतिनिधियों के चयन का अवसर मिलेगा। मतदान प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।